बहराइच। नारायनपुर निवासी बाइक सवार को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई अनिल ने बताया कि अमित कुमार (39) रविवार की शाम बाइक से शादी का कार्ड देने अपने मामा के घर चैसार जा रहे थे। तुलसीराम पुरवा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अमित को आनन-फानन पयागपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए शव आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया।