फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दूध के टैंकर की टक्कर से युवती की मौत, भाई घायल

Mon, 17 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हादसे के बाद खड़ा टैंकर।
विज्ञापन
बहराइच/तेजवापुर। कोतवाली देहात के बेड़नापुर चौकी क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर रविवार की दोपहर बाइक सवार चचेरे भाई-बहन दूध के टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। युवती की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दहाव निवासी शिवानी त्रिवेदी (20) बहराइच शहर निवासी बड़े पापा के घर आई थीं। यहां से रविवार को बाइक से चचेरे भाई गणेश के साथ घर लौट रही थीं। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर इमली चौराहे के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गणेश को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों के मुताबिक, गणेश ने हेलमेट लगा रखा था। उधर, शिवानी की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे के बाद चालक दूध का टैंकर मौके पर छोड़ कर भाग निकला। कोतवाली देहात के निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दूध के टैंकर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हादसे के बाद खड़ा टैंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें