फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कर्ज के लिए फॉर्म भरने बैंक गए युवक की सड़क हादसे में गई जान

Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मकबूल। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज में मंगलवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दहौरा निवासी मकबूल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह बैंक में ऋण के लिए आवेदन करने अपनी भाभी के साथ गए थे।
विज्ञापन


रानीपुर के दहौरा गांव निवासी मकबूल मंगलवार को अपनी भाभी के साथ निजी वाहन से कैसरगंज पहुंचे थे। वहां एक बैंक में ऋण आवेदन के लिए आवश्यक प्रपत्र भरने के दौरान कुछ कागजात की फोटो स्टेट कराने के लिए वह बाहर निकले। उनकी भाभी बैंक में ही मौजूद थीं। उसी दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से मकबूल को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चचेरे भाई सज्जाद ने बताया कि मकबूल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-
परिजनों ने नहीं दी है तहरीर
क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने भी तहरीर नहीं दी है। फिर भी थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय को जांच के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें