फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक किनारे घायल पड़ा मिला युवक, मौत

Tue, 22 Jul 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बेदौरा निवासी अमर सिंह (40) रविवार रात लगभग 10 बजे संदिग्ध हालात में घायलावस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले। उनका दोनो पैर व एक हाथ कटा था। उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या कर उसे हादसा दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेदौरा निवासी दिलीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार शाम उनके भाई अमर सिंह को गांव निवासी युवक अपने जानने वालों के साथ बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। इस दौरान सूचना मिली कि वह झाला तरहर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे घायलावस्था में पड़े हैं।

मौके पर जाकर देखा तो उनके दोनों पैर कटे थे और एक हाथ नदारद था। दिलीप ने आरोप लगाया कि उनके भाई को घर से बुलाकर ले जाने वाले लोगों ने उनकी हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। वहीं अमर सिंह के पिता विजय राज सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-करुणाकर पांडेय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें