शिवपुर क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने के लिए इकट्ठा ग्रामीण। -संवाद
खैरीघाट (बहराइच)। शिवपुर विकासखंड क्षेत्र में खूनी कुत्तों को पकड़ने के लिए जारी अभियान परवान चढ़ता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों के साथ अभियान चला रहे राजस्व कर्मियों की सारी कवायद खूनी कुत्तों की होशियारी के सामने शून्य नजर आ रही है।
सोमवार को भी बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव के निर्देशन में सचिव विकास श्रीवास्तव व ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कम्हरिया निवासी नूरूद्दीन को मौत के घाट उतारने वाले चार कुत्तों का झुंड घटनास्थल से कुछ दूरी पर दिखा।
ग्रामीणों ने जाल लेकर कुत्तों की घेराबंदी की और पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते चकमा देकर भाग निकले। बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सभी कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़वा दिया जाएगा।