फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए से भिड़ा युवक, 10 मिनट तक संघर्ष कर बचाई जान

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल वीरेंद्र पाल। - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल वीरेंद्र पाल।
विज्ञापन
बहराइच/बिछिया। जिले में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को अलग–अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। एक युवक ने तेंदुए से 10 मिनट तक संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर के अड़गोड़वा सियापुरवा गांव निवासी वीरेंद्र पाल सिंह (30) मंगलवार दोपहर धौरहरा जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह झाला मार्ग पर अपने गेहूं के खेत की निगरानी करते हुए जा रहे थे, तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वीरेंद्र ने बताया कि करीब 10 मिनट तक तेंदुए से उनका संघर्ष चलता रहा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ उन्हें छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र के दाहिने हाथ में गंभीर जख्म है। एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल सवार पर झपटा तेंदुआ
दूसरी घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत गुलरिहा ग्राम पंचायत के नौकापुरवा गांव की है। संपतपुरवा निवासी रामध्यान (42) मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में नौकापुरवा के पास खेत से अचानक निकले तेंदुए ने झपट्टा मारकर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया, जिससे रामध्यान की जान बच सकी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया है।


वन विभाग अलर्ट, गश्त बढ़ाई गई
दो घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत है। सुजौली रेंज के रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें