फखरपुर। ग्राम पंचायत घासीपुर के मजरा टांड निवासी मुस्ताक (42) पुत्र सफी की सोमवार शाम खेत में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद किसान को फखरपुर के एक निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान शकील खान ने बताया कि खेत में अचानक काम करते समय मुस्ताक की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई। स्वाभाविक मौत होने के चलते परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने शव को पुलिस के कब्जे में दे दिया। इस मामले को लेकर परिजन रात में आक्रोशित रहे, हालांकि बाद में समझाने पर शांत हुए। ग्राम प्रधान ने बताया कि दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव परिजनों को मिल गया है।