फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पार कर रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत नकहा निवासी टेढ़े (45) को बृहस्पतिवार की देर शाम बहराइच-नानपारा हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल टेढ़े को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के नकहा निवासी संभारी ने बताया कि उनके बड़े भाई टेढ़े मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते दिनों उन्होेंने रिसिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया था। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे वह काम खत्म करने के बाद किसी कार्य से सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल टेढ़े को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। रिसिया थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें