फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 25 Jul 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मृतक यशोवर्धन उर्फ पिन्टू की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज क्षेत्र के गुथिया मोड़ पर बुधवार की रात दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरना अनौरा के मजरा गंगापुरवा निवासी यशोवर्धन उर्फ पिंटू (30) बुधवार की रात लगभग आठ बजे किसी कार्य से बहराइच जा रहे थे। वह गुथिया मोड़ के पास पहुंचे ही थी कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार डिहवा शेर बहादुर निवासी विनोद कुमार (45) की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे।
हादसे में यशोवर्धन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यशोवर्धन की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद का प्राथमिक इलाज कर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें