फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दवा लेकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल अकील। - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
विज्ञापन
चित्तौरा। बुलबुल नेवाज गांव निवासी एक महिला की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव की ताजरुन निशा (45) अपने पति अकील (50) के साथ शुक्रवार दोपहर दवा लेकर बाइक से बहराइच से लौट रही थीं। सोहरवा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर ताजरुन निशा और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ताजरुन निशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अकील का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्ध की गई जान

बहराइच। हरदी थाना के बेलोहरा गांव निवासी रामजस मौर्य (60) बृहस्पतिवार को साइकिल से गेहूं पिसवाने गए थे। चक्की से लौटते समय तेज रफ्तार कार से उन्हें टक्कर लग गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजितराम ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें