फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ईद मिलकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। ईद मिलकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। नानपारा के मोहल्ला घोसी टोला निवासी सिद्दीका खातून (25) सोमवार को पति इसरार अहमद के साथ ईद मिलने मेहरबान नगर काॅलोनी गई थीं। जहां से रात में वह घर वापस लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

नानपारा-बहराइच मार्ग पर नानपारा बस स्टैंड के पास बाइक में चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में व बाइक से गिर गईं और कार के पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनोंं ने उन्हें सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनोंं में कोहराम मच गया। वहीं, बताया जाता है, कि दोनों पक्षोंं ने आपस में समझौता कर लिया और किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें