फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में स्टेडियम सीनियर व बालिकाओं में ए टीम विजयी

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में पुरस्कृत विजेता ट - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में पुरुषों की स्टेडियम सीनियर और बालिकाओं की स्टेडियम ए टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का आयोजन जितेंद्र सिंह की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला स्टेडियम सीनियर व स्टेडियम ए टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम सीनियर की टीम ने 2-0 से पहला मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच स्टेडियम सीनियर व स्टेडियम क्रीम टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम सीनियर की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

उधर बालिकाओं के मैच में स्टेडियम ए की टीम ने स्टेडियम ब्लू की टीम को हराया। मैच के दौरान राजन सिंह, अतीक अहमद, राणा, अतुल मिश्र, अमित पाठक, जितेंद्र शर्मा, सुनील राय, पप्पू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें