फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गिरिजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग पर जल्द बनेगा नया पुल

Sun, 12 Oct 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए चयनित बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग।   -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले गिरिजापुरी–कैलाशपुरी मार्ग पर आवागमन संबंधी समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। पिछले पांच वर्षों से जर्जर पुलिया के कारण ग्रामीणों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड के प्रयासों से इस मार्ग पर नया पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन



बिछिया-कैलाशपुरी मार्ग पर जंगल के बीच स्थित यह पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान जलनिकासी न होने के कारण सड़क के दोनों ओर दलदल हो जाता है, इससे सड़क जगह-जगह धंस जाती है और वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।


यह मार्ग न केवल आसपास के गांवों के लिए संपर्क मार्ग है, बल्कि लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिलों को भी जोड़ता है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के आवागमन के लिए भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से बिछिया से हरिद्वार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड तक रोडवेज की बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन



सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुल का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया था। पत्र सौंपकर सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह स्थायी पुल बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुल के निर्माण के लिए अनुमोदन प्रदान कर दिया है। जल्द ही नया पुल बनाया जाएगा। इससे ग्रामीणों और पर्यटकों की वर्षों पुरानी परेशानी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें