फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में दिखा विशाल टस्कर

Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में सफारी के दौरान पयर्टकों को दिखा टस्कर। - स्रोत : पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इन दिनों हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। शुक्रवार शाम प्रभाग के मुख्य द्वार के पास एक विशाल टस्कर सड़क पर टहलता दिखाई दिया। हाथी को देखकर पर्यटक और राहगीर रोमांचित हो उठे। लोगों ने मोबाइल से उसकी फोटो और वीडियो बना ली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टस्कर इंटरलॉकिंग मार्ग पार कर जंगल में चला गया। वहीं, जंगल सफारी के दौरान तिकुनिया से आए पर्यटकों का भी टस्कर से सामना हुआ। उन्होंने झाड़ियों के बीच घूमते हाथी को दूर से देखा और उसकी तस्वीरें व वीडियो बनाए। कुछ देर बाद हाथी घने जंगल में चला गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिनों से कतर्नियाघाट और निशानगाड़ा रेंज में हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। शाम होते ही हाथी भोजन की तलाश में जंगल से सटे रास्तों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही शोर मचाएं। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें