फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ रहे किशोर की पेड़ से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी एक किशोर बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। उसके पिता ने बाग की रखवाली कर रहे युवक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ लल्लू चौहान (13) पुत्र सुरेश चौहान रविवार की शाम गोपीताल के निकट स्थित आम के बाग मेें पहुंचा। वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। आम तोड़ते समय राकेश पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर के पिता ने बाग की रखवाली कर रहे कस्बा निवासी अनीस खां के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें