फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर युवती को सबके सामने उठा ले गया सभासद

Sat, 30 Apr 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जरवलरोड (बहराइच)
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एक मोहल्ला निवासी युवती को क्षेत्र का सभासद गुरुवार शाम असलहे के बल पर अगवा कर ले गया। रात भर खोजबीन करने के बाद युवती के परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सभासद को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। तीन स्थानों पर दबिश भी दी गई है लेकिन अब तक न तो युवती का सुराग लग सका है न ही सभासद का।
 
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर निवासी सभासद वकील अहमद ने गुरुवार शाम क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय युवती को उसके घर के पास से तमंचे के बल पर दबोच लिया।
विज्ञापन

आसपास के लोग दौड़े पर वो भाग निकला

demo pic
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभासद युवती को गाड़ी पर बैठाकर भाग निकला। लोगों ने युवती के घर में सूचना दी तो खोजबीन शुरू हुई।

युवती के परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग रात भर अपहरण करने वाले सभासद और युवती की तलाश करते रहे लेकिन सुराग नहीं लग सका। फिर परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी।

थानाध्यक्ष रामसूचित वर्मा ने बताया कि युवती के परिवारीजनों की तहरीर पर सभासद वकील अहमद को नामजद करते हुए अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें