फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में 18.55 करोड़ से बनेगा हाईटेक फायर स्टेशन

विज्ञापन
 बहराइच में ​स्थित अ​ग्नि शमन विभाग।
विज्ञापन
बहराइच। अग्निशमन कर्मचारियों को अब जर्जर भवन में डर के साए में नहीं रहना पड़ेगा। शहर के मध्य स्थित अकबरपुरा के पुराने अग्निशमन केंद्र की जगह अब 18.55 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। इसके बाद विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में स्थित अग्निशमन केंद्र का भवन वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है। इसकी दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह टूटकर गिर रहा है, जबकि बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास भी रहने योग्य नहीं बचे हैं। सीवर लाइन के बार-बार चोक होने से कर्मियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फायर वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त गैरेज की भी व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
ऐसा होगा नया फायर स्टेशन
नए अग्निशमन केंद्र में आपातकालीन वाहनों के लिए पांच अत्याधुनिक गैरेज बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और 15 फायरमैन के लिए आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। परिसर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) और फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) के कार्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। कर्मियों की सुविधा के लिए आरओ प्लांट लगाया जाएगा तथा पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग और टाइल्स बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विशाल गोंड ने बताया कि शासन से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से अग्निशमन कर्मियों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, वहीं आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं की कार्यक्षमता भी कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें