फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मगरमच्छों के झुंड ने गाय को बनाया निवाला

Fri, 04 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन रेंज के आंबा गांव से गुजरी गेरुआ नदी में मगरमच्छों का आतंक बढ़ गया है। दो दिन पूर्व 12 वर्षीय किशोर का पैर चबाने के बाद बृहस्पतिवार शाम को मगरमच्छों के झुंड ने पानी पीने गई एक गाय को मार डाला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को एक गाय गेरुआ नदी में प्यास बुझाने गई थी। जैसे ही वह नदी में घुसी उसे मगरमच्छोंं ने दबोच लिया। मगरमच्छ गाय को खींच कर नदी के बीच ले गए और उसे मार डाला। इस दौरान गाय ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और ग्रामीणों ने भी हांका लगाकर गाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छों के झुंड ने गाय को निवाला बना लिया।
प्रधान आंबा इकरार अंसारी, सईद, रामकुमार, ओमकार, भोला आदि ने बताया कि नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ गई है। इससे दहशत का माहौल है। दो दिन पहले मगरमच्छों ने 12 वर्षीय किशोर अंश का पैर चबा डाला था, उसकी हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग से बचाव की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें