फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाईपास पर 7.13 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Fri, 05 Sep 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। बहराइच-गोंडा मार्ग को लखनऊ हाईवे से जोड़ने वाले बाईपास पर लगभग एक किमी लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। इसके लिए शासन ने 7.13 करोड़ के बजट को हरी झंडी दे दी है। फ्लाईओवर बन जाने से बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश रुक जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन



फ्लाईओवर निर्माण की जिम्मेदारी यूपी स्टेट ब्रिज कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्पोरेशन के जनरल मैनेजर कमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 7.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका काम आठ महीने में पूरा करना होगा। फ्लाईओवर चित्तौरा के निकट रेलवे लाइन के ऊपर बनेगा, इसकी लंबाई 850 मीटर होगी।



अभी तक गोंडा या लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे फाटक पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि राहगीरों और छोटे वाहनों को निकलने में घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन



इसके साथ ही फ्लाईओवर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गोंडा या लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन सीधे बाईपास से निकल जाएंगे। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा।



अक्तूबर से शुरू होगा काम
यूपी स्टेट ब्रिज कार्पोरेशन के जनरल मैनेजर ने बताया कि इस परियोजना में सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण और उसे स्थापित करना शामिल है। साथ ही फिटिंग और अन्य तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तीन अक्तूबर तक पूरी होगी। अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें