फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अपहरण करने वाला पिता गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 11:07 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला किला निवासी एक महिला पति से नाराजगी के बाद मायके में रह रही थी। यहां से शुक्रवार रात पिता ने अपनी दो वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुत्री को मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला किला निवासी तरन्नुम पुत्री रईस का विवाह 21 वर्ष पूर्व बहराइच शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत नाजिरपुरा निवासी अब्दुल हफीज के साथ हुुआ था। कुछ समय से तरन्नुम का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसके बाद वह अपनी दो साल की पुत्री इकरा के साथ जाकर मायके में रहने लगी थी।

शुक्रवार रात अचानक अब्दुल हफीज बोलेरो जीप से पांच-छह साथियों के साथ उसके घर जा धमका। इसके बाद उसकी गोद से बच्ची को लेकर भाग गया। सुबह होने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि अब्दुल हफीज को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें