फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप व पेन किलर की खेप बरामद

Tue, 14 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सलारगंज में बरामद प्रतिबं​धित दवाएं। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सलारगंज मोहल्ले में सोमवार देर शाम सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल मुकेश जैन ने तीन जिलों की टीम के साथ छापा मारा। टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप और पेन किलर टैबलेट की भारी खेप बरामद की। दवाएं व्यवसायी के घर और विधानसभा पास लगे वाहन में छिपाई गई थीं। दवाओं को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त औषधि मुकेश जैन ने बताया कि सलारगंज मोहल्ले में मोहम्मद अली द्वारा अवैध तरीके से दवा का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। पता चला था कि प्रतिबंधित दवाएं भी स्टोर की जा रही हैं। इस पर सोमवार को वह पुलिस बल और श्रावस्ती, गोंडा तथा बहराइच जिलों के औषधि निरीक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि मोहम्मद अली रॉयल फार्मास्युटिकल्स द्वारा दवा का कारोबार करता है। उसके फर्म द्वारा खरीदी गईं दवाओं की जांच शुरू हुई तो दवाओं की खेप घर पर होने का पता चला। घर की तलाशी में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप और विभिन्न प्रकार के पेन किलर टैबलेट की खेप बरामद हुई। बरामद दवाओं की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापे के दौरान विधानसभा पास लगा एक वाहन भी मौके पर खड़ा मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में दवाएं भरी हुई थीं। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने घर और वाहन, दोनों से बरामद दवाओं को थाने लाकर सीज कर दिया है।

इस मामले में मोहम्मद अली और आफताब को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बरामद दवाओं की वैध खरीद-बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। आगे की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ प्रतिबंधित दवा का कारोबार करने का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें