फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 11 से 1200 में बाजार में मिल रही 10 रुपये के नए नोटों की गड्डी

Thu, 28 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शादी का सीजन शुरू होते ही नोटों के सौदागर बाजार में सक्रिय हो गए हैं। बैंकों में जरूरतमंदों को 10 व 20 रुपये के नोटों की गड्डी न मिलने के कारण बाजार में दुकानदार खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। 10 रुपये वाली 100 नोटों की गड्डी 1100 से 1200 व 20 के 100 नोटों की गड्डी 2100 से 2200 रुपये में बेच रहे हैं। जरूरतमंद मजबूरी में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

लड़के व लड़की की शादी में 10, 20 व 50 रुपये के नए नोटाें की सभी को जरूरत पड़ती है। किसी को माला बनाना है, किसी को लुटाना तो किसी को नेग-न्योछावर देना है तो लोग नए नोट की तलाश करते हैं। इसके लिए सबसे पहले लोग बैंक पहुंचते हैं लेकिन वर्तमान में नए नोटों की गड्डी बैंक में नहीं मिल रही है। इससे लोग दुकानदारों के पास गड्डी लेने पहुंच रहे हैं।
ये दुकानदार खुलेआम ज्यादा पैसा लेकर नोट दे रहे हैं। जिन लोगों के घरों में शादी है उन्हें मजबूरी में अधिक पैसे देकर नोट खरीदने पड़ रहे हैं। खैरीघाट निवासी अनुज ने बताया कि 25 नवंबर को उनके बहन की तिलक थी। वे बैंक में गड्डी लेने गए थे लेकिन नहीं मिली। इस पर बाहर से लेना पड़ा। शहर निवासी एसके शर्मा ने बताया कि इस समय बैंक में नए नोटों की गड्डी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिले के बैंकों में नए नोटों की कमी नहीं है। ग्राहकों की जितनी जरूरत होती है। मांग के अनुसार नोट उपलब्ध कराया जा रहा है। -जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, एलडीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें