फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पयागपुर के नूरपुर गांव में बनेगा तीस बेड वाला आयुष अस्पताल

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के नूरपुर गांव में 30 बेड वाले आयुष चिकित्सालय को मंजूरी मिल गई है। अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में आयुर्वेद, योग, यूनानी व होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों की सेवाएं स्थानीय लोगों को निशुल्क एवं सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। ग्रामीणों को दूर-दराज के शहरों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने तीन फरवरी 2024 को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र से मिलकर चिकित्सालय स्थापना की मांग की थी। इसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश आयुष विभाग ने यह स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि 50 बेड वाले आयुष चिकित्सालय की मांग की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से 30 बेड की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें