फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के लिए विवाहिता को जहर खिलाकर मारा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सेल्हागौढ़ी कैलाशपुरी गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने पीटकर जहर दे दिया। विवाहिता की मौत की सूचना पर मंगलवार सुबह मायके के लोग ससुराल पहुंचे। मृतका के पिता ने बाइक और नकदी के लिए जहर खिलाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रिसिया के शहनवाजपुर गांव निवासी आत्माराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तारा देवी (22) का विवाह सुजौली के ग्राम सेल्हागौढ़ी कैलाशपुरी निवासी राजेश कुमार से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही राजेश और उसके परिवार के लोग बाइक तथा 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए तारा को मारा-पीटा जाता था। आत्माराम का कहना है कि सोमवार रात ससुराल के लोगों ने तारा की पिटाई की, फिर उसे जहर खिलाकर मार डाला। पड़ोसियों से सूचना पर आत्माराम सुबह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव आंगन में पड़ा था। ससुराल के लोग फरार थे। सुजौली थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने बताया कि आत्माराम की तहरीर पर तारा के पति राजेश, ससुर रामादल, सास कौशिल्या, देवर लालाराम, ननद कमली व चौथी समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें