फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत महिला प्रधान मिली, एक गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। सिसवारा गांव की ग्राम प्रधान काे कुछ लोगों ने तीन दिन पूर्व अगवा कर लिया था। इस मामले में शनिवार रात को प्रधान की पुत्री ने तहरीर दी थी। पुलिस ने दबिश देकर रात में ही अपहृत ग्राम प्रधान को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को दबोचा है। जबकि पांच आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत सिसवारा गांव निवासी ग्राम प्रधान कोयली उर्फ बंगा का विवाद भगवानपुर परशुपुर नानपारा निवासी फारुख आदि से चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 17 अक्तूबर की रात फारुख ने अपने पांच अन्य सहयोगियों की मदद से रिसिया बाजार से लौटते समय ग्राम प्रधान कोयली को अगवा कर लिया था। परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन ग्राम प्रधान का पता न लगने पर शनिवार शाम को उसकी बेटी ने थाने पर तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही मटेराचौराहा मार्ग पर रज्जब अली के बाग के निकट दबिश देकर अपहृत ग्राम प्रधान कोयली को बरामद कर लिया गया है। जबकि अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। मुख्य आरोपी फारुख को रात में ही रिसियामोड़ से दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें