बहराइच। आधार परियोजना के नोडल अधिकारी यूएस उपाध्याय ने बताया कि जिले में चार संस्थाओं की ओर से आधार नामांकन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के जिला समन्वयक द्वारा आधार नामांकन के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेज के जिला समन्वयक विनय चौबे का मोबाइल नंबर 9336267644 है। प्रोमाइंड सॉल्यूशंस लिमिटेड के जिला समन्वयक अभय गर्ग का मोबाइल नंबर 9984844442, बैमटेक्नोलोजिस के जिला समन्वयक सौरभ सिंह नंबर 9918100084 और मेसर्स आशा सेक्युरिटी गार्ड सर्विसेज के जिला समन्वयक काजी मुनव्वरूल हक का मोबाइल नंबर 9919800030 है।