फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए संघर्ष, छह घायल

Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। शेखदहीर गांव स्थित आबादी की जमीन पर रविवार भोर में कुछ लोग कब्जा करने के इरादे से पहुंच गये। इस पर दो गुटों में संघर्ष हुआ। इस मारपीट मेें छह लोग जख्मी हुए हैं। मारपीट के दौरान ही कुछ लोगों ने दो छप्परों में भी आग लगा दी। एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत शेखदहीर गांव में आबादी की जमीन है। इस जमीन के ठीक सामने अमृतलाल का मकान स्थित है। जमीन के सामने मकान होने के चलते अमृतलाल आबादी की जमीन पर अपना कब्जा बता रहे हैं। जबकि गांव निवासी जगप्रसाद का कहना है कि आबादी की जमीन उनकी है। रविवार भोर में तीन बजे के आसपास जगप्रसाद 15 सहयोगियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर छप्पर लादकर आबादी की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। भोर में जमीन पर कब्जा होता देख अमृतलाल ने शोर मचाया। उनके पक्ष के लोग भी इकट्ठा हुए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर लाठियां चटकने लगीं। जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने अमृतलाल के दो छप्परों को आग के हवाले कर दिया। छप्पर में रखा सामान धू-धू कर जल गया। जब लोग छप्पर की आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी कब्जा करने के लिए जग प्रसाद द्वारा ले जाये गए छप्परों में भी किसी ने आग लगा दी। हरदी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से तहरीर ली है। मारपीट में अमृतलाल, पताली, रामपाल, प्रेमनरायन समेत छह लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें