फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी ने दो भाइयों को रौंदा

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। वीरपुर निवासी दो चचेरे भाइयों को सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वीरपुर चौराहे के पास रौंद दिया। दोनों भाई तालाब में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने वाहन को आग के हवाले कर इकौना-वीरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते 45 मिनट तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के वीरपुर चौराहा निवासी गुज्जे राजभर व मनोरथ राजभर पुत्रगण रामदास भाई हैं। सोमवार सुबह चौराहे के पास स्थित तालाब में मनोरथ का पुत्र मुकेश (5) व गुज्जे का पुत्र ननकने (7) मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर निवासी प्रेम कुमार द्विवेदी का चालक, स्कार्पियो (एचआर26-बीएसटी-30066) लेकर तेज रफ्तार में आ गया और दोनों बच्चों को रौंदता हुआ निकल गया। दोनों मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी। इसके बाद इकौना-वीरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी इकौना केपी सिंह, सीओ धर्मेंद्र सचान व थानाध्यक्ष इकौना ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष छोट्टक यादव ने बताया कि प्रेम कुमार द्विवेदी गुड़गांव में रहता है। वह रविवार रात गांव आया था। सुबह चालक उसकी गाड़ी लेकर निकला था और तेज रफ्तार के कारण ये घटना हुई। एसओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
काश न जाने देती बच्चों को
श्रावस्ती। वीरपुर निवासी गुज्जे राजभर के दो पुत्र हैं, जिनमें ननकने छोटा था। वहीं मनोरथ राजभर के पांच बच्चे हैं, जिनमें मुकेश सबसे छोटा था। ननकने व मुकेश में खूब बनती थी। दोनों आए दिन तालाब के किनारे मछली पकड़ने जाते थे। यह शौक इनकी मौत का कारण बन जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। सोमवार को जब ननकने ने मुकेश को बुलाकर तालाब पर मछली पकड़ने के चलने को कहा तो मुकेश की मां ने खाना खाकर जाने की बात कही थी। इस पर दोनों भाई लौटकर खाने की जिद कर निकल गए थे। मुकेश की मां रो-रोकर यही कह रही है कि काश अपने लाडने को न जाने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें