फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक जमीन में धंसा, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। साथी के ट्रैक्टर-ट्रॉली में जैक लगाकर टूटी बियरिंग बदलतेे समय एक युवक अचानक जैक के जमीन में धंसने से ट्रॉली के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रॉली में बालू लदा था। हादसा कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

जरवल कस्बा निवासी सलमान और सरफुद्दीन अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोमवार सुबह बालू खनन करने हुजूरपुर के देवीदासपुर गांव के पास आए थे। ट्रॉली में बालू लदवाकर दोनों अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जरवल के लिए वापस रवाना हुए। आगे सरफुद्दीन की ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी, जबकि सलमान (28) पुत्र जिलानी पीछे था। कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर देवीदासपुर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सरफुद्दीन की ट्रॉली के चक्के की बियरिंग टूट गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर खड़ी हो गई। सरफुद्दीन ने उतरकर ट्रॉली में जैक लगाने की कोशिश की लेकिन वह सफल न हुआ तो सलमान जैक लगाने के लिए उतर आया। सरफुद्दीन पहिया खोलने लगा और सलमान जब जैक लगाकर ट्रॉली के नीचे से चक्के को निकालने के लिए धक्का दे रहा था, तभी जैक अचानक सड़क पर धंस गया, जिससे ट्रॉली सलमान के ऊपर गिर गई। ट्रॉली के नीचे दबकर सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राममूर्ति यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें