फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक ने छीन लिए 8 हजार रुपये

Sat, 30 Aug 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। क्षेत्र की इलाहाबाद बैंक शाखा से एक किसान ने शुक्रवार दोपहर अपने खाते से नकदी निकाली और तभी बैंक प्रबंधक ने उससे आठ हजार रुपये छीन लिए। ग्रामीण के परिवारीजन और गांव के लोगों ने बैंक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर सरैंया गांव निवासी परमेश्वर पुत्र ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उसने हाल ही में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है। शुक्रवार को पहली बार वह क्रेडिट कार्ड के खाते से नकदी निकालने बैंक गया था। परमेश्वर ने बताया, 30 हजार निकालने के बाद वह कैश काउंटर से हटकर नकदी गिन रहा था तभी बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए और आठ हजार रुपये छीन लिए। परमेश्वर ने विरोध किया तो उसे भला बुरा कहा। परमेश्वर ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन व गांव के कुछ समर्थक बैंक पहुंच कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। परमेश्वर का कहना है कि खाता खुलने के बाद से ही बैंक प्रबंधक उससे कमीशन मांग रहे थे। नहीं देने पर रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें