फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 परिवार हुए बेघर

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के कई इलाके में सोमवार को आग लगने से हाहाकार मच गया। उठे। कैसरगंज, पयागपुर, महसी और मिहींपुरवा में लपटों ने कहर बरपाया है। पांच गांवों में 96 ग्रामीणों के आशियाने राख हो गए हैं। छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हुई है। 68 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। दमकल तो कहीं ग्रामीणों ने खुद कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकासखंड के सर्रामुंदरी गांव में गयाप्रसाद के घर में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिसके चलते गांव निवासी 56 ग्रामीणों के घर लपटों से घिर गए। अग्निकांड में गयाप्रसाद की चार बकरियां जिंदा जलकर मर गईं, जबकि छैलू की भैंस की भी मौत हुई है। यहां किसी तरह गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। लगभग 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
उधर, कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भखरौली कनपुरवा डीहा गांव निवासी ओमप्रकाश के घर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। इतने में संतशरण, राममूर्ति, पावर कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार समेत 20 ग्रामीणों के घर धू-धू कर जल उठे। जबकि ग्राम पबना में लगी आग से ननकू, मंगल, सनेही, राकेश के मकान जले हैं। ननकू की एक बकरी भी जलकर मर गई। अग्निकांड की सूचना श्री नारायण वर्मा ने थाने पर दी तो दमकल ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। यहां लेखपाल राजबक्श ने पहुंचकर क्षति कर आकलन किया है। दोनों अग्निकांडों में 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड प्रभावित घरों के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, पयागपुर थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा गांव में लगी आग से रामअक्षयवर, रामलाल, रामसागर, हरीराम, पृथ्वीराज, सियाराम के मकान जलकर राख हुए हैं। इस अग्निकांड में लगभग छह लाख की संपत्ति जली है।
मालूम हो कि रामअक्षयवर के घर में बेटी का विवाह का सामान खरीदकर रखा गया था। इसके अलावा टेंट का सामान रखा हुआ था। सब जलकर स्वाहा हो गया। यहां भी दमकल ने आग पर काबू पाया। महसी के फत्तेपुरवा में बाढ़ और कटान पीड़ित 10 लोगों के आशियाने भी आग की भेंट चढ़ गए। लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी पीड़ित एक जून की रोटी के लिए भी मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें