फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी को गोली से उड़ाया

Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला फ्रीगंज निवासी दवा व्यवसायी को रंजिश के चलते मंगलवार देर रात गोली मार दी गई। व्यवसायी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन लखनऊ रेफर करते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से भड़के व्यवसायियों और समर्थकों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एसपी समेत जिले के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। भड़के लोगों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया।
विज्ञापन

शहर के दरगाह थाना अंतर्गत माल गोदाम रोड निवासी दवा व्यवसायी अजय गोयल (45) व्यवसाय के सिलसिले में मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास छावनी बाजार गए थे। लौटते समय पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया और भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से व्यवसायी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करने की लिखा पढ़ी हो ही रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता और सीओ सिटी अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों से पूछताछ में पता चला कि अजय की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि दवा व्यवसायी के सीने में गोली लगी थी। व्यवसायी के मौत की खबर पाकर शहर के ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य और अन्य व्यवसायी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित थे। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके चलते अस्पताल में अफरातफरी मची रही। एसपी ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हालात काबू में नहीं आ सके थे। गुस्साए लोगों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला कर कैमरा छीनने का भी प्रयास किया। मौके पर पीएसी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें