फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घर राख लाखों का नुकसान

Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गुप्तापुरवा बड़खड़िया गांव निवासी दो ग्रामीणों के मकान में रविवार सुबह आग लगने से दोनों घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है। नकदी जेवरात समेत लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर तहसील को रिपोर्ट भेजा है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत गुप्तापुरवा बड़खड़िया गांव निवासी शिवप्रसाद के घर में रविवार सुबह दस बजे के आसपास खाना बन रहा था। इसी दौरान मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी ओमप्रकाश के मकान को भी आगोश में ले लिया। दोनों ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलवाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस अग्निकांड में शिवप्रसाद के घर में रखा सात हजार रुपया नकद, 50 हजार के जेवरात, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत एक लाख का सामान जल गया। वहीं ओमप्रकाश के घर में रखी पांच हजार रुपया नकदी, 60 हजार मूल्य के जेवरात व अन्य गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। दोनों घरों में दो लाख के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल रामकेवल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दी गई है। अधिकारियों के अनुमोदन के बाद राहत सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें