नानपारा/बाबागंज (ब्यूरो)। चोरों शुक्रवार रात नानपारा और रुपईडीहा थाना क्षेत्र के छह घरों से पौने तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। अभी ी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत बेलासपुर गांव निवासी भुजऊ और मोहिद मंगलवार को मोहरबा में हुए मारपीट और आगजनी की घटना के आरोपी हैं, जिसके चलते यह दोनों फरार हैं। घर पर सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही हैं। शुक्रवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने भुजऊ के घर से एक लाख 10 हजार व मोहिद के घर से एक लाख 40 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। मालूम हो कि इन दोनों गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की गश्त भी हो रही है। महिलाओं ने घटना की सूचना गांव में पुलिसकर्मियों को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है।
रुपईडीहा के बाबागंज चौकी अंतर्गत पुरानी बाजार निवासी पांचू के घर की दीवार फांदकर चोर घुसे और दस हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी राजकुमार के घर से भी चोरों ने नकदी, मोबाइल समेत दस हजार की चोरी की। इसी गांव के सीताराम के घर से पांच हजार रुपये का सामान और गुड्डू के बरामदे में रखा छह क्विंटल धान भी चोर उठा ले गए।