फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की अवहेलना में कोतवाल नानपारा सस्पेंड

Tue, 31 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में नानपारा के कोतवाल को तत्काल प्रभाव से एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, हत्या के एक मामले में हीलाहवाली बरतने पर गंभीरवा चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत शिवपुर रोड पर सरला देवी पत्नी बाबादीन सिंह की जमीन है। इस जमीन के एक हिस्से पर पड़ोसी वकील कब्जा कर रहे थे। इस मामले में सरला ने स्थगनादेश लिया था। स्थगनादेश की कॉपी कोतवाली को मुहैया कराई गई थी, इसके बावजूद अवैध तरीके से कब्जा जारी था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नानपारा मनोज सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन उन्होंने हीलाहवाली बरती। इसके चलते कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि रामगांव थाना अंतर्गत बनवारी गोपालपुर अर्जुनपुरवा निवासी रज्जब अली का शव चार दिसंबर को गांव निवासी एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्रॉली पर मिला था लेकिन गंभीरवा चौकी इंचार्ज अजीत शुक्ला ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाए पंचनामा के बाद शव को दफन करवा दिया था। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसडीएम न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें