फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल डीजीएम के खिलाफ मुकदमा

Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। चिलवरिया चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल में अवैध वसूली व हेराफेरी की शिकायत पर सहकारी गन्ना समिति सचिव ने शनिवार देर शाम को रिसिया क्षेत्र के दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर किसानाें ने बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉली की तौल में अवैध वसूली की बात बताई। तौल में हेराफेरी की भी पुष्टि की। इस पर सचिव ने देर रात रिसिया थाने में चिलवरिया चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना व तौल लिपिक समेत तीन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिव के इस कदम से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

चिलवरिया में स्थित सिंभावली सुगरमिल का संचालन शुरू होने के बाद गन्ना तौल केंद्रों पर किसान गन्ने की तौल में हेराफेरी व अवैध वसूली से त्रस्त थे। इस पर किसानोें ने सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में शिकायत की थी। किसानों की शिकायताें की पुष्टि के लिए समिति के सचिव राजेश कुमार ने शनिवार देर शाम रिसिया क्षेत्र में स्थित गन्ना तौल केंद्र समसा तरहर व जगदीशपुर का निरीक्षण किया। समसा तरहर केंद्र पर किसान प्रदीप कुमार, बलराम और इटकौरी के अकबर समेत 20 से अधिक किसानों ने बैलगाड़ी की तौल में प्रति बैलगाड़ी 30 रुपये व ट्रैक्टर ट्रॉली की तौल में प्रति ट्रॉली 50 रुपये शुल्क लेने की बात कही। इसके अलावा गलत तौल का भी आरोप लगाया। सचिव ने अपने सामने तौल कराई तो तौल कांटा गड़बड़ मिला। उन्होंने चीनी मिल प्रशासन को सूचना देने के बाद गन्ना तौल केंद्र के लिपिक राजेश कुमार सिंह निवासी कसियापुर सोनवा, उम महाप्रबंधक गन्ना जगजीत मलिक और चीनीमिल के अरुण सिंह के खिलाफ रिसिया थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि सचिव राजेश कुमार की तहरीर देर रात उप महाप्रबंधक गन्ना समेत सभी तीन आरोपियों के खिलाफ 3/7 ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। केस दर्ज होने की खबर से चीनीमिल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें