फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मियों ने दफ्तरों में ठप किया काम

Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सिंचाई विभाग बहराइच के कल्पीपारा कॉलोनी और नानपारा की कॉलोनियों की बिजली रविवार को बकायेदारी के चलते काट दी गई। इससे सोमवार को सिंचाई कर्मचारी भड़क उठे। कर्मचारियोें ने कॉलोनी पार्क में सभा करने के बाद सभी नौ कार्यालयों में ताला जड़ दिया और फिर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बिजली की बकायेदारी का विभाग भुगतान नहीं करेगा तब तक कार्यालयों के ताने नहीं खुलने देंगे। कर्मचारियों के तीखे तेवर से सिंचाई के सभी नौ कार्यालयों में पूरे दिन कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

कल्पीपारा स्थित सिंचाई कॉलोनी में लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवार रहते हैं। कॉलोनी परिसर में ही एक तरफ सिंचाई विभाग के नौ खंडों के कार्यालय स्थापित हैं, जिनके द्वारा सरयू नहर परियोजना का संचालन होता है। कल्पीपारा कॉलोनी की बिजली का बिल 1.20 करोड़ रुपये ढाई साल से बकाया है। विभाग बिल की अदायगी नहीं कर रहा है। उधर, नानपारा स्थित सिंचाई कॉलोनी का बिल भी 40 लाख बकाया है। इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आठ बार नोटिस जारी किया गया लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते रविवार देर शाम बहराइच औैर नानपारा सिंचाई कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे कॉलोनीवासियों को सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के लिए हो रही है।
इससे नाराज कर्मचारियो नेे सोमवार सुबह कल्पीपारा कॉलोनी स्थित झंडेवाला पार्क में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। इसके बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सिंचाई कार्यालयों में ताला जड़ दिया। सिंचाई विभाग के सभी नौ खंडाें के कार्यालय में तालाबंदी से पूरे दिन कामकाज नहीं हो सका। अध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि कर्मचारियाें के वेतन से प्रतिमाह बिजली बिल के लिए 550 रुपये की कटौती होती है। इसके बावजूद विभाग द्वारा समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है, जिस कारण यह नौबत उत्पन्न हुई है। बैठक में कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक बकाया बिल जमा नहीं होगा, तब तक कार्यालयों का ताले नहीं खोलने दिए जाएंगे। कर्मचारियोें के प्रदर्शन और तालाबंदी की खबर से अधिकारियों ने कार्यालयों की तरफ रुख नहीं किया। प्रदर्शन और तालाबंदी के दौरान आदर्श कुमार श्रीवास्तव, निरंजन लाल, राधेश्याम, रामलखन सिंह, गोपाल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, शाहिद लाला, डीएन शुक्ला, रामनरायन, सालिकराम दूबे समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को बताया जिम्मेदार
संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियंता पीसी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने नवम मंडल के अधीक्षण अभियंता आरके त्रिपाठी को इसका जिम्मेदार ठहराया। अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने अधीक्षण अभियंता को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
बकायेदारी जमा हुए बिना नहीं जुड़ेगा कनेक्शन
पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद ने कहा कि बहराइच और नानपारा की बकायेदारी 1.60 करोड़ रुपये की है। कई बार लिखित और मौखिक चेतावनी दी गई लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि रविवार को कनेक्शन काटने से पूर्व भी उन्होंने अधीक्षण अभियंता से संपर्क साधने का प्रयास किया लेेकिन उन्होंने फोन ही नहीं रिसीव किया। इसी के चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें