फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और भैंसा गाड़ी में भिड़ंत

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। ट्रक को ओवरटेक करने में रोडवेज बस दो भैंसा गाड़ियों से जा टकराई। गाड़ियों पर सवार चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक भैंसे की मौत हुई है। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार देर रात हुई इस दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए जबकि बस चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक और परिचालक फरार हैं।
विज्ञापन

जरवलरोड स्थित आईपीएल चीनी मिल में डीहा रिठौढ़ा निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा अपने भतीजे बनारसी दास और विष्णु के साथ भैंसा गाड़ी पर गन्ना लादकर आए थे। चंद्रप्रकाश के साथ ही देवली बाराबंकी निवासी मेवालाल की भैंसा गाड़ी पर लदा गन्ना भी गुरुवार देर रात तौला गया। रात 12 बजे के आसपास चंद्रप्रकाश और मेवालाल अपने साथियों के साथ घर को रवाना हुए। दोनों भैंसा गाड़ी जब जरवलरोड थाना अंतर्गत करमुल्लापुर गांव के निकट पहुंची, तभी बहराइच से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही अवध डिपो की रोडवेज बस (यूपी 33 टी 7983) पीछे से आ गई। बस चालक सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय संतुलन खो बैठा, और ट्रक के आगे चल रहीं दो भैंसा गाड़ियों में रोडवेज बस जा भिड़ी। दोनों भैंसा गाड़ी खड्ड में जा गिरी। उस पर सवार लोग घायल हुए। दुर्घटना की आवाज और चीख पुकार सुनकर करमुल्लापुर गांव के लोग दौड़ पड़े।
थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक इकट्ठा ग्रामीणों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। संयोग रहा कि सभी यात्री बस से उतर चुके थे। पथराव में रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। थानाध्यक्ष ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद भेजकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया बस में सवार यात्रियों को रात में ही दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि घायल चंद्रप्रकाश की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। एसओ ने बताया कि चंद्रप्रकाश के भतीजे बनारसी दास की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में भैंसा गाड़ी के एक भैंसा की भी मौके पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें