फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`11 हजार वसूल मरीज को भगाया

Thu, 26 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा निवासी एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से कुछ दलाल इलाज के लिए नर्सिंगहोम ले गए। वहां 24 घंटे में खून की जांच व अन्य बहाने से मरीज के तीमारदार से 11 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद इलाज पूरा होने की बात कहकर मरीज को भगा दिया। तीमारदार ने दूसरे नर्सिंगहोम संचालक से गिड़गिड़ाते हुए स्थिति बयां की। इस पर नर्सिंगहोम संचालक ने मुफ्त में रोगी का ऑपरेशन किया, जिससे उसकी स्थिति कुछ सामान्य है। इस मामले में तीमारदार ने सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा निवासी मुन्ना ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि उसके पिता चुन्ना (48) की तबियत सोमवार सुबह अचानक खराब हो गई थी। असहनीय पेट दर्द था। इस पर वह पिता को जिला अस्पताल लेकर आया। जब वह इमरजेंसी गेट पर गांव के एक व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहा था तभी एक रिक्शा चालक ने पास में स्थित नर्सिंगहोम में बेहतर इलाज होने की बात कही। मुन्ना का कहना है कि वह पिता को लेकर नर्सिंगहोम पहुंच गया। यहां सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक कई जांचें करवाई गईं। मुन्ना का आरोप है कि एक दिन में उससे कई चक्रों में 11 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद यह कहकर भगा दिया गया कि कोई बीमारी नहीं है, जबकि पिता दर्द से तड़प रहे थे।
इसका बाद मुन्ना पास में स्थित दूसरे नर्सिंगहोम पहुंचा और डॉक्टर को आपबीती सुनाई। इस पर चुन्ना को भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाले नर्सिंगहोम संचालक ने बताया कि चुन्ना की आंत फटी हुई थी। पिता का ऑपरेशन सकुशल होने के बाद शाम को मुन्ना ने सीएमओ को पत्र भेजकर नर्सिंगहोम द्वारा की गई ठगी की शिकायत की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. उमाकांत वर्मा का कहना है कि उन्हें अभी पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जानकारी करवाएंगे। जांच करा कर नर्सिंगहोम के दोषी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें