फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। गुलाबपुरवा गांव में एक विवाहिता को पति, सास और ससुर ने गुरुवार रात केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवहिता ने भागकर जान बचाई। 50 हजार नकदी और बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को अरसे से ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत मझौवा गांव निवासी साबितराम ने अपनी बेटी मीरा (25) का विवाह, दो वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव गुलाबपुरवा निवासी प्रमोद कुमार यादव से किया था। विवाह के बाद से ही मीरा को ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। थाने पर दी गई तहरीर में पिता साबितराम ने कहा है कि ससुराल की ओर से 50 हजार रुपये नकदी और बाइक की मांग अरसे से की जा रही थी। इसे लेकर कई बार साबितराम ने बेटी के ससुरालीजनों से बातचीत भी की लेकिन बेटी के उत्पीड़न का दौर नहीं थमा। साबितराम का कहना है कि गुरुवार रात दामाद प्रमोद कुमार, समधी ज्वाला यादव और समधन ने मीरा की जमकर पिटाई की और फिर उस पर केरोेसिन छिड़कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह मीरा ने घर से भागकर जान बचाई। रात में ही वह मायके पहुंची और आपबीती बताई। साबितराम की तहरीर पर रिसिया पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी ससुरालीजन फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मीरा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें