फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरीघटही पीएचसी पर बैठेंगे डॉक्टर

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरीघटही में लटक रहा ताला दस दिनों में चार नवजातों की मौत का कारण बना। इलाज के अभाव में हुईं मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अब चेता है। सीएमओ ने इस मामले में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक को पत्र लिख कर सेमरीघटही पीएचसी पर दो दिन चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इस खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मालूम हो कि पीएचसी साल भर से बंद है, जिससे 12 गांवों के लोग इलाज के लिए भटकते हैं।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत पचासा गांव निवासी कुंता देवी नेे बुधवार रात बच्चे को जन्म दिया लेकिन इलाज के अभाव में नवजात की मौत हो गई थी। इसी गांव में पिछले दस दिनों में चार और नवजातों की मौत हो चुकी है। इस खबर को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर सीएमओ डॉ. उमाकांत वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरीघटही में मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आरएन वर्मा की ड्यूटी लगाई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डॉ. आरएन वर्मा सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच करेंगे। इस स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के बैठने से सेमरी घटही, पचासा, दुर्गागौढ़ी, हरखापुर, सेमरी बाजार, अमृतपुर, पुरैना, बोझिया समेत 12 गांवों के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें