फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन करें गैस बुकिंग

Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम की प्रगति गैस एजेंसी में गैस बुकिंग की सुविधा अब ऑनलाइन कर दी गई है। कंपनी ने यह कदम गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया है।
विज्ञापन

शहर स्थित प्रगति गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की संख्या करीब आठ हजार है लेकिन गैस बुकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। आये दिन उपभोक्ताओं की यह शिकायत रहती थी कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी गैस लेने के लिए उन्हें हफ्तों चक्कर काटने पड़ते हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कंपनी के उच्चाधिकारियो से भी की थी, जिसका संज्ञान लेकर कंपनी ने प्रगति गैस सर्विस में उपभोक्ताओं के लिए अब ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। अब गैस बुकिंग के एक सप्ताह के भीतर ही गैस सिलेंडर डिलीवर होगा। एजेंसी की प्रबंधक विभा सिंह ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत काम शुरू कर दिया गया है।
ऐसे कराएं ऑनलाइन बुकिंग
उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 9889623456 नंबर डायल करें। भाषा चयन के लिए पूछे जाने पर एक नंबर दबाएं। एजेंसी का लैंडलाइन नंबर रजिस्टर करने के लिए बिना एसटीडी कोड लगाए 232876 या 238982 डायल करें। नंबर रजिस्टर होते ही आपको अपनी एजेंसी के नाम से निर्देश मिलेगा। बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अपना उपभोक्ता संख्या डायल करना होगा। इसके बाद बुकिंग कन्फर्म करने के लिए एक दबाना होगा। बुकिंग हो जाने पर आपको एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी। अगर कोई असुविधा होती है, 05252238982 पर जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें