फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में प्रधान को पीटा, गंभीर

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बच्चों के विवाद में बुधवार शाम शिकायत करने पहुंचे हिसामपुर कहरई के ग्राम प्रधान पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में आधे घंटे तक जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में ग्राम प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत नाजुक बनी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत हिसामपुर कहरई गांव निवासी मुन्नू (45) ग्राम प्रधान हैं। बुधवार शाम मुन्नू का बेटा आजम व गांव निवासी हैदर अली का बेटा मुर्तजा क्रिकेट मैच खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों में मारपीट हो गई। आजम ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर मुन्नू शिकायत करने हैदर अली के घर पहुंच गए। वहां कहासुनी के बाद टकराव की स्थिति बन गई। हैदर अली ने मुन्नू पर हमला बोल दिया। इतने में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक जमकर मारपीट हुई, जिसमें ग्राम प्रधान मुन्नू को गंभीर चोटें आई हैं। मुन्नू को खून से लथपथ देख हमलावर फरार हो गए।
मुन्नू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैसरगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें