फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केनरा बैंक के ग्राहक से धोखाधड़ी

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसबीआई के खाताधारकों के बाद अब केनरा बैंक के खाताधारक के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। छावनी बाजार स्थित बैंक की शाखा के ग्राहक के एकाउंट से 10 हजार रुपये अज्ञात हैकर्स ने उड़ा दिए। मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद पीड़ित ने बैंक मैनेजर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सोनू पुत्र अच्छन का अकाउंट छावनी बाजार स्थित केनरा बैंक की शाखा में है। मंगलवार व बुधवार को सोनू के एकाउंट नंबर 3212101000972 से हैकर्स ने पांच-पांच हजार के दो ट्रांजेक्शन के जरिए 10 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। इस बात की जानकारी सोनू को बुधवार दोपहर मोबाइल नंबर पर आए एसएमएस से हुई। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। सोनू ने तत्काल बैंक मैनेजर से संपर्क साधा लेकिन सटीक जवाब नहीं मिल सका है। फिलहाल, सोनू ने आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र लिखा है। लीड बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि केनरा बैंक के प्रबंधक से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें