फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से फिर पांच की मौत

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बुखार ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पांच रोगियों ने दम तोड़ दिया, जबकि विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित 38 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें चार की हालत नाजुक बताई गई है। तीन मासूमों को बेहद गंभीर स्थिति के चलते उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर के महाराजगंज निवासी खेलावन (35) को बुखार की शिकायत पर बीते चार सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बुधवार सुबह खेलावन की इलाज के दौैरान मौत हो गई। इसी तरह श्रावस्ती के इकौना थाना अंतर्गत रानीपुरवा गांव निवासी जगदीश (7), हरदी गांव निवासी रामादेवी (28), नवाबगंज थाना अंतर्गत सेमरा गांव निवासी मनीषा वर्मा (25) एवं रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाजार निवासी मैकूलाल (60) ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की मानें, तो सभी रोगी बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए थे। उधर, बुधवार को बुखार, डायरिया, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 38 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें आलोक (1) रामगांव, शिखा (4) भिनगा, हनुमंतलाल (3) रामगांव, लवकुश (7) पयागपुर की हालत नाजुक है, जबकि जुग्गीलाल (2), उमेश (4) व सुमन (6) को बेहद गंभीर हालत के चलते केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें