फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने ली मासूम की जान

Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आकर एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को बरामद कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत द्वारिकापुरी गांव निवासी रामचंदर की पुत्री निशा (6) गुरुवार शाम हमजोलियों के साथ खेलते हुए गांव से सौ मीटर की दूरी पर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित कटी नाले के पास पहुंच गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की तेज रफ्तार में रोडवेज बस आ गई। अन्य बच्चे तो भाग कर सड़क के नीचे उतर गए लेकिन निशा बस की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े, इस पर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची कैसरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रामचंदर की तहरीर पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें