फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन छीन उचक्के फरार

Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी एक महिला मंगलवार रात घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। चेन की कीमत लगभग 25 हजार रुपये थी। घटना पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर हुई है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला कानूनगोपुरा में अस्पताल रोड पर पुलिस चौकी है। चौकी के ठीक पीछे ललित सिंह का मकान है। बिजली न होने से रात नौ बजे के आसपास ललित की पत्नी मंजू सिंह घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने मंजू के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पल भर के लिए तो मंजू कुछ समझ नहीं सकी, फिर बाद में उन्होंने शोर मचाया।
नोवागढ़ी में भी वारदात
बहराइच। शहर के नोवागढ़ी बसंतविहार कॉलोनी निवासी प्रधानाचार्य रामायण प्रसाद गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता मंगलवार देर शाम मोहल्ले में ही अपनी बहन के घर गई थी। रात 8:30 बजे वापस आते समय तभी पीछे से आए बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और चंपत हो गए। वंदना के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। इस मामले में रामायण प्रसाद ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें