फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहाल करने लगी है चैत्र की तपिश

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। चैत्र की दोपहरी में जेठ का एहसास हो रहा है। गर्म हवा के झकोरों से घर से निकलने में लोगों को परेशानी होने लगी है। अगर यह आलम इस समय है तो मौसम का मिजाज माह भर बाद जेठ के मौसम में कैसा होगा, इसे सोच कर लोग सिहरने लगे हैं।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज आए दिन करवट लेता है। लेकिन इस समय सूरज की तपिश दोपहर में लोगों को बेहाल कर रही है। दस बजे के बाद घर से निकलने पर लोग पसीने-पसीने होने लगे हैं। आलम यह है कि दोपहर में धूप में पल भर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से चलने वाली गर्म पछुवा हवा भी आम आदमी को झुलसा रही है। यह स्थिति चैत्र के दोपहरी की है। ऐसे में बैसाख और जेठ में गर्मी का मौसम कितना सितम ढाएगा, इसे सोचकर लोग परेशान हैं। इस समय दोपहर में निकलने वाले लोग कैप और सिर पर कपड़ा रखने से नहीं चूक रहे हैं। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते गर्मी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि माह भर बाद तराई का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना इस बार लोगों को करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि तराई में शनिवार को तेज धूप निकलने से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। गर्म धूल भरी पछुवा हवा भी 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान मिला है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें