फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की पिटाई कर अभिलेख फाड़े

Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। सिंगिया नसीरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र के पास बीएलओ का भी प्रभार है। निर्वाचन कार्ड न मिलने पर एक ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल आ पहुंचा और बीएलओ की पिटाई कर दी। अभिलेख भी फाड़ दिए। बीएलओ की सूचना पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना, सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी रमेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। उनके पास भी बीएलओ की जिम्मेदारी है। रमेश ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे गांव निवासी सुनील कुमार स्कूल आए। उन्होंने अपना निर्वाचन कार्ड मांगा। रमेश ने कार्ड अभी बनकर न आने की बात कही। इस पर सुनील ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए रमेश की पिटाई कर दी। मेज पर रखे अभिलेखों को भी फाड़ दिया। सहायक शिक्षक शिवकुमार ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सुनील देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
रमेश ने बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने गए प्रधानाध्यापक रामसजीवन को मामले से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक के निर्देश पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान को घटना की जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर पीड़ित रमेश ने सुनील को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें