फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा जंगल में मिले दो शव

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में केन नाले के पुल के पास बनी सीढ़ी पर मंगलवार को एक महिला की क्षत विक्षत लाश मिली। वहीं पास नाले में डेढ़ वर्षीय बालिका का शव भी उतराता मिला। घटना की सूचना के बाद एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित केन नाला पुल के उत्तर पश्चिम किनारे पर बनी सीढ़ी पर मंगलवार को एक महिला की क्षत विक्षत लाश पड़ी देखी गई। थोड़ी ही दूर पर डेढ़ वर्षीय बालिका का शव भी उतरा रहा था। महिला ने लाल साड़ी व काला सफेद स्वेटर व बच्ची ने गुलाबी पैंट व लाल स्वेटर पहन रखा था। ऐसा लग रहा था महिला का गला रेतकर हत्या की गई हो। सिरसिया से भिनगा की ओर आ रहे कुछ राहगरों ने मार्ग के किनारे सीढ़ी पर महिला की देख इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिया। इस दौरान वहां काफी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए। पुलिस को घटना स्थल से खून से सने दो चाकू, कुछ शराब की बोतलें व चप्पल भी मिली। मार्ग से घटना स्थल तक सीढ़ी पर खून के निशान भी पाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया।
इस मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार दीक्षित का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस हत्या के पीछे किसी परिचित का ही हाथ लगता है।
विज्ञापन

पूर्व नियोजित तो नहीं थी हत्या!
भिनगा जंगल के केन नाला पुल के निकट मंगलवार को मिली महिला की लाश पर चाकू से गोदने के कई निशान थे। महिला की गर्दन रेती गई थी। वहीं हाथ व सीने में भी चाकू से वार किए गए थे। पास में पड़ी शराब की बोतल, गुटखा, सिगरेट व माचिस इस बात की गवाही दे रहे थे कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी। वहीं पास ही पानी में उतराती बच्ची की लाश यह गवाही दे रही थी कि संभव है कि हत्या से पूर्व महिला से दुराचार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें